10 सितंबर 2013 - 19:30
इराक़ में बम धमाकों का सिलिसला जारी।

इराक़ के नैनवा और दयाला प्रदेशों में फ़ायरिंग और बम धमाकों की विभिन्न घटनाओं में 16 लोगों की मौत और 32 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।

इराक़ के नैनवा और दयाला प्रदेशों में फ़ायरिंग और बम धमाकों की विभिन्न घटनाओं में 16 लोगों की मौत और 32 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।इराक़ी पुलिस सूत्रों के अनुसार नेनवा प्रदेश की राजधानी मौसल शहर में फ़ायरिंग और बम धमाकों की अलग अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन पहले पूर्वी दयाला प्रदेश में धमाकों की विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत जबकि 27 लोग घायल हो गए थे। दयाला प्रदेश में अलग अलग जगहों पर किये गए बम धमाकों में बहुत से लोग मारे गए हैं। इराक़ की राजधानी बग़दाद की पूर्वी सीमा पर ईरान की सीमा के पास के प्रदेश दयाला, अमरीकी नेतृत्व वाली फ़ौजी मुहिम के समय से ही आतंकवादी हमलों का मुख्य निशाना है।उल्लेखनीय है कि इराक़ी सूत्रों का कहना है कि उनके देश में होने वाले बम धमाकों और हिंसा की घटनाओं में अमरीका और कालादम बअस पार्टी के लोग शामिल हैं जो इराक़ में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं।